रायबरेली -सरेनी : सड़क किनारे अधेड़ का मिला शव

रायबरेली -सरेनी : सड़क किनारे अधेड़ का मिला शव

-:विज्ञापन:-

 

रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया,जब गेगासो क्रॉसिंग-बेनी माधवगंज मुख्य मार्ग पर पंडित शिवभूषण शर्मा डिग्री कॉलेज के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।सड़क किनारे शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।बताया जा रहा है कि शव से कुछ ही दूरी पर एक साइकिल खड़ी मिली है,जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक उसी साइकिल से आया होगा।हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।सूचना मिलते ही सरेनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है।फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।