रायबरेली-सड़क हादसे में व्यापारी की पत्नी की मध्य प्रदेश में मौत, कई घायल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। कस्बे में व्यापारी रहे बिल्लू अग्रवाल का परिवार कार से दर्शन के लिए उज्जैन मध्य प्रदेश महाकालेश्वर गया था। सभी लोग कार से वापस आ रहे थे। तभी मध्य प्रदेश के गूना शहर के करीब पहुंचते ही कार सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकराकर डिवाइडर से टकराकर कर खाई में जा गिरी। इस घटना में व्यवसायी की पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे घायल हो गए। साथ में कार सवार लोकेश द्विवेदी एवं अन्य लोगों के भी घायल होने का समाचार मिला है। विदित हो की बछरावां कस्बे की रहने वाली अनीता अग्रवाल उम्र 65 वर्ष अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार से मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल के दर्शन के लिए गई थी। परिजनों के मुताबिक पूरे परिवार ने महाकाल के दर्शन किए और वापस कार से घर आ रहे थे, बताते हैं कि शनिवार की सुबह लगभग 6:00 बजे के करीब कार जैसे ही गूना पहुंची, तभी वहां पर किसी मवेशी को बचाने के चक्कर में कार पलट गई ।
इस हादसे में अनीता अग्रवाल की मौत हो गई। उनके पति बछरावां के व्यवसायी रहे बिल्लू अग्रवाल की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है।उनके बेटे गिरधर अग्रवाल तथा सहित कार सवार अन्य लोगों को गंभीर चोटें आ गई। सभी घायलों को इलाज के लिए गूना के अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी होते ही उन सभी के परिजन मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

rexpress 