रायबरेली-आखिर कौन् है सेक्रेटरी सुषमा वर्मा राय पुर टप्पा हवेली गांव में फैले भ्रष्टाचार पर क्यों है मौन?
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली: रायपुर टप्पा हवेली में भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाया माहौल, ग्रामीणों में आक्रोश रायबरेली जिले के डलमऊ ब्लॉक अंतर्गत रायपुर टप्पा हवेली गांव में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर लगातार नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास कार्यों के नाम पर आए सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है और कई योजनाएं सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गई हैं।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी सुषमा वर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में हुए विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती गई। आरोप है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी की गई और कई काम बिना जमीन पर किए ही पूरे दिखा दिए गए।
इस पूरे मामले में सेक्रेटरी सुषमा वर्मा की लापरवाही को लेकर भी ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
गांव के लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
फिलहाल इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बढ़ते विवाद को देखते हुए जांच की संभावना जताई जा रही

rexpress 