उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का एकदिवसीय क्षेत्रीय दौरा आज

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का एकदिवसीय क्षेत्रीय दौरा आज

-:विज्ञापन:-

 


बछरावा रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव आज यानी सोमवार को क्षेत्र के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगी, प्राप्त जानकारी के अनुसार वह सुबह 10:00 बजे अपने आवास विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ से अपनी कार के द्वारा प्रस्थान करेंगी, इसके पश्चात वह 11:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचेगी, जहां उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जाएगा तथा महिलाओं और नवजात शिशुओं को किट वितरित की जाएगी। इसके उपरांत 12:00 वह प्राथमिक विद्यालय मेहरबान खेड़ा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगी तथा महिलाओं की गोद भराई एवं अन्नप्राशन के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। तदपरांत 1:00 बजे वह शेखपुर समोधा ग्राम सभा में स्थित प्रसिद्ध झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर महिलाओं की जागरूकता हेतु बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, मिशन शक्ति के साथ-साथ कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह एवं महिला सशक्तिकरण, खेलकूद, शिक्षा, मनोरंजन एवं गोद भराई रस्म में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। श्रीमती यादव के एक दिवसीय दौरे को लेकर स्थानीय शासन एवं प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिख रहा है और तैयारियों में लगा हुआ है।