रायबरेली-अज्ञात साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलटी, एक घायल

रायबरेली-अज्ञात साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलटी, एक घायल

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसरावा गांव में गांव के अंदर खेतों की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में गेहूं के अनाज से लदी हुई एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्राली पर बैठा एक किशोर मामूली रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की ट्रैक्टर ट्राली गांव के पश्चिमी छोर से गेहूं का अनाज लादकर उसे खेत मालिक के घर छोड़ने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह गांव के नजदीक पहुंची तभी उक्त मार्ग पर एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई और उस कच्चे रास्ते के किनारे स्थित खाई में जाकर पलट गई। जिससे ट्राली के ऊपर बैठा एक किशोर मामूली रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो घटना बहुत बड़ी थी लेकिन किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।