भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की निकाली जायेगी पांचवी रथ यात्रा

भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की निकाली जायेगी पांचवी रथ यात्रा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला


रायबरेली: बाबा जगमोहनेश्वर धाम चंद्रlपुर मंदिर रायबरेली में प्राण प्रतिष्ठित भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की पांचवी रथ यात्रा दिनांक 16 जुलाई 2026 दिन बृहस्पतिवार को बड़े धूमधाम से एवं श्रद्धा और भक्ति के साथ निकलेगी। जगमोहनेश्वर धाम कमेटी के मुख्य व्यवस्था प्रभारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया की वर्ष 2022 में 1 जून को भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की प्राण प्रतिष्ठा चंद्रlपुर राज परिवार के द्वारा की गई थी तब से लेकर के प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पूरी पंचांग के अनुसार निकलती है इस वर्ष पांचवी रथ यात्रा दिनांक 16 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे बाबा के दरबार से मलिक मऊ रोड गणेश होटल रामकृपाल चौराहा से सुपर मार्केट होते हुए चदlपुर मंदिर पहुंचेगी जहां पर भगवान जगन्नाथ जी को अस्थाई प्रवास गुंडेचा भवन में विराजित कराया जाएगा जहां पर भक्तों को चावल का प्रसाद वितरित किया जाएगा भगवान जगन्नाथ जी की आरती होगी और प्रसाद का वितरण किया जाएगा श्री श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा के लिए भगवान जगन्नाथ जी का रथ तैयार हो गया है और उसकी भव्य सजावट कराई जा रही है ढोल नगाड़ों एवं डीजे के साथ भगवान जगन्नाथ जी 16 जुलाई को नगर भ्रमण पर निकलेंगे रात्रि 7:30 बजे बाबा की आरती के साथ भगवान जगन्नाथ जी की आरती संपन्न होगी और विभिन्न प्रकार के पकवान भोग लगाकर के प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा रायबरेली नगर वासियों से अनुरोध है कि भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की पांचवी रथ यात्रा में सम्मिलित होकर के रथ की रस्सी को पकड़ कर के अपने जीवन को धन्य बनावे।