रायबरेली-दहेज हत्या के वांछित एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता गिरफ्तार

रायबरेली-दहेज हत्या के वांछित एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


भदोखर रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 1 अप्रैल 2026 को थाना भदोखर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सटीक सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 59/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित अभियुक्त/अभियुक्ता ग देशराज पुत्र स्वर्गीय द्वारिका  एवं फूलदुलारी पत्नी देशराज निवासी पूरे बल्दी मजरे सैदनपुर थाना भदोखर जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के दरियापुर अंडरपास रोड के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त/ अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक सौरभ बालियान, आरक्षी राहुल पाल, आरक्षी अनूप कुमार, महिला मुख्य आरक्षी आरती वर्मा की महती भूमिका रही।