रायबरेली शांति भंग में कार्यवाही होने के बाद भी दबंगों के हौसले बुलंद, पीड़िता व उसके परिजनो को पीटा
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुर गांव से मंगलवार की दोपहर एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसमें दबंगों के हौसले बुलंद दिखाई दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दबंगों पर दो दिन पहले अपने विपक्षी से मारपीट करने में शांति भंग की धारा में कार्यवाही की जा चुकी है। विदित हो कि पीड़िता महिला रुचि पत्नी बृजेश निवासी हसनपुर ने स्थानीय थाने में जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिन पूर्व स्थानीय गांव के ही रहने वाले आशीष एवं प्रदीप पुत्रगण रमेश ने उनके देवर से मारपीट की थी। जिसमें शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग की धारा में चालान किया था। लेकिन उक्त दबंग लोगों के द्वारा मंगलवार की सुबह इस बात की रंजिश को लेकर अपने पिता रमेश पुत्र शिवनाथ के साथ पीड़िता के परिजनों पर घर के अंदर घुसकर फिर से हमला कर दिया गया। जिसमें पीड़िता व उसके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। वही पीड़िता के द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि मारपीट की घटना का वीडियो ग्रामीण के द्वारा अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया गया है। पीड़िता रुचि की शिकायत पर पुलिस के द्वारा घायलों का इलाज व मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में कराया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल में बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, घायलों का इलाज व मेडिकल कराकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

rexpress 