रायबरेली-हाईवे किनारे जा रही वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

रायबरेली-हाईवे किनारे जा रही वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे स्टेशन के निकट हाईवे किनारे जा रही एक वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला शांति देवी पत्नी अज्ञात निवासी अज्ञात कस्बा अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास हाईवे किनारे पैदल जा रही थी। तभी उसे किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह वृद्ध महिला हाईवे मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मय चालक सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में उक्त वृद्ध महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा के द्वारा घायल अवस्था में उक्त वृद्ध महिला का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।