रायबरेली-एसडीएम की बेटी ने शूटिंग चैंपियनशिप में मारी बाजी, स्टेट में हासिल की तीसरी रैंक
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
महराजगंज रायबरेली। क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि 29वीं प्री यू.पी. स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में अक्षदा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की है। यह प्रतियोगिता दिनांक 15 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम अयोध्या में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश भर के प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। अक्षदा सिंह जो कि मौजूदा उप जिलाधिकारी महराजगंज गौतम सिंह की पुत्री हैं, तो वहीं सेंट पीटर्स स्कूल रायबरेली की कक्षा 8 की मेधावी छात्रा भी है। उन्होंने अपने उत्कृष्ट निशाने और कड़ी मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। सभी ने अक्षदा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

rexpress 