रायबरेली-अनपढ़ होना अभिशाप, अब नहीं रहेंगे अंगूठा छाप: राहुल सिंह
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह एवम् खण्ड शिक्षा अधिकारी इंद्रा देवी ने गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय राजामऊ विकासखंड बछरावां में आयोजित 1 से 15 अप्रैल 2026 प्रथम चरण के स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय राजामऊ की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुति किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनपद में शत प्रतिशत बच्चों का विद्यालय में नामांकन एवं उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने का काम करेगा, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रा देवी ने कहा अभियान का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को जागरूक करना और उन्हें परिषदीय विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया ताकि अभिभावक अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन करवाए। कार्यक्रम की आयोजक इंचार्ज प्रधानाध्यापक राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त डॉ० नीलिमा श्रीवास्तव ने जोशीले नारों हम भी स्कूल जाएंगे, पापा का मान बढ़ाएंगे। अब ना करो यह अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल जैसे स्लोगन के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रेरित किया और इस आयोजन के लिए अपने विद्यालय के समस्त स्टाफ की प्रशंसा की। इस अवसर पर अमन शुक्ला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बछरावां, ए आर पी मृत्युंजय सिंह, ओजस्विनी पाल ,अमर बहादुर,बुद्धि प्रकाश अवस्थी, पूर्ति द्विवेदी, रेनू बाजपेई, सुनील पाण्डेय, रामदयाल, नरेंद्र कुशवाहा, अर्चना सिंह, स्वेता त्रिवेदी, ललिता बाजपेई, सुमन सिंह, अनिल यादव, गिरीश मिश्रा ,आकांक्षा यादव, दीप्ति पांडेय, ऊषा, अरुण यादव, लोकतंत्र,राजेश कुमार, मो रफीक, रूपा मौर्य, पूजा श्रीवास्तव, विभा सिंह, आलोक सिंह, वंदना, मंजू यादव, अनूप मौर्य आदि शिक्षक शिक्षिकाएं, शिक्षा मित्र,अनुदेशक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश कुमार ने किया।

rexpress 