रायबरेली-पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
महाराजगंज रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5 द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत थाना महाराजगंज पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत मौजूद चौकी पिंक बूथ पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के विषय में जागरूक किया गया। इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम के द्वारा मौके पर मौजूद महिलाओं को सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102, 108, 1930, 1098, 1076 एवं साइबर क्राइम के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही साथ इन नंबरों की उपयोग के विषय में भी उन्हें बताया गया।

rexpress 