पति की मौत के बाद शारीरिक संबंध बनाने लगा जेठ, शादी का दिया झांसा; कोर्ट के आदेश पर जांच
प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र में एक महिला के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेठ ने पति की मौत के बाद शादी करने का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया।
जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो अपशब्द कहकर अपमानित किया और शादी से इनकार कर दिया। प्रकरण में न्यायालय ने मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दुबौलिया पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
दुबौलिया थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने शिकायती-पत्र में बताया है कि उनके पति का स्वर्गवास हो चुका है। जेठ ने सहारा देने के नाम पर नजदीकी बढ़ाई। आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर जेठ ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया।
महिला का आरोप है कि यह सब कुछ वर्षों तक चलता रहा। शादी करने के लिए कहने पर टाल जाता। जब उन्होंने जेठ पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। अपशब्दों का प्रयोग करने के साथ शादी करने से भी मना कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर दुबौलिया पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई रामरेखा यादव को सौंपी गई है। पुलिस का कहना कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

rexpress 