रायबरेली-परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकली नाबालिक बालिका को पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली। दिनांक 31 मार्च 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम तरौंजा मजरे कुंभी थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली से एक 13 वर्षीय नाबालिक बालिका परिजनों की डांट फटकार से रुष्ट होकर अपने घर से चली गई थी, जो थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीखेड़ा बाजार में थक हारकर बैठी हुई थी तथा रो रही थी। जिसके संबंध में थाना शिवगढ़ पर दूरभाष के जरिए सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना शिवगढ़ पुलिस टीम रानीखेड़ा बाजार पहुंची तथा बालिका को अपने साथ थाने ले आई और बालिका से नाम पता पूछकर बालिका के परिजनों को दूरभाष के जरिए सूचना दी गई। सूचना के आधार पर बालिका के परिजन थाना शिवगढ़ आये, जिन्हे बालिका को सकुशल सुपुर्द कर घर भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा थाना शिवगढ़ पुलिस टीम की प्रशंसा तथा आभार व्यक्त किया गया है। इस कार्य में थाना शिवगढ़ की पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक मनीषा पटेल, आरक्षी योगेंद्र कुमार, आरक्षी मुकेश कुमार की महती भूमिका रही।

rexpress 