रायबरेली में तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

रायबरेली में तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली के मिलएरिया थाना क्षेत्र के सीकी सलेमपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।