रायबरेली-देर रात घरों में आराम करने की जगह पेट्रोल टंकियों पर लंबी-लंबी कतारो में दिखे लोग
शासन प्रशासन लगातार लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देकर संयम बरतने की कह रहा है बात
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। गुरुवार की देर रात क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर स्थित पेट्रोल टंकियों पर तब अजीबोगरीब मामला देखने को मिला, जब रात में घरों में आराम करने की जगह पेट्रोल टंकियों पर लोगों की भारी भीड़ कतारो में देखने को मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर लगातार क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर स्थित पेट्रोल टंकियों के ऊपर देखने को मिल रहा है। जिनमें पेट्रोल डीजल की पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण क्षेत्रीय वाहन चालको को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जनपद का शासन प्रशासन लगातार लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देकर संयम बरतने की बात कहता हुआ नजर आ रहा है। और शासन प्रशासन के द्वारा लगातार यह अपील की जा रही है कि पेट्रोल डीजल की पर्याप्त मात्रा है, आप लोग परेशान न हो। लेकिन पेट्रोल टंकियों पर इकट्ठा हो रही यह भारी भरकम भीड़ कहीं न कहीं शासन प्रशासन की अपील को ठेंगा दिखाने का काम कर रही है।

rexpress 