रायबरेली-किशोरी को अपहृत कर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर की पिटाई,,,,

रायबरेली-किशोरी को अपहृत कर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर की पिटाई,,,,

-:विज्ञापन:-




      रिपोर्ट-सागर तिवारी 

- पुलिस कर रही अनसुना , पीड़िता लगा रही गुहार 

ऊंचाहार-रायबरेली - एक गरीब किशोरी के साथ मनचलों की बड़ी दबंगई सामने आई है । पहले रास्ते में रोककर किशोरी को अपहृत करके सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई , जब युवक सफल नहीं हुए तो किशोरी की जमकर पिटाई की , शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है । पीड़िता परेशान है।
          घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव मोखरा के पास की है । प्रतापगढ़ जनपद के गांव बड़ी कोथरिया निवासिनी एक किशोरी का कहना है कि उसके गांव का एक युवक काफी समय से उसे रास्ते में आते जाते परेशान करता था । किशोरी दो दिन पहले अपनी बड़ी बहन के यहां ऊंचाहार के मोखरा गांव आई थी । उसका आरोप है कि जब वह वापस अपने गांव जा रही थी तो रास्ते में उसके गांव का युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और किशोरी को जबरन बाइक पर बैठाने लगा । किशोरी के उसका विरोध किया और वह जमीन पर बैठ गई , उसके बाद युवक ने धमकी दी कि तुमको लेजाकर सामूहिक बलात्कार करेंगे।  भय के कारण किशोरी चीखने चिल्लाने लगी तो युवक धमकी देकर भाग गए।  किशोरी का कहना है कि युवक एक गैग संचालित करता है।  घटना के बाद किशोरी ऊंचाहार कोतवाली पहुंची और मामले की तहरीर दी । किंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की । किशोरी का कहना है कि युवक बहुत दबंग है , उसने उसका जीना हराम कर रखा है , पुलिस उसकी सुन नहीं रही है । उधर कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि मामले को जांच कराया जी है जो तथ्य सामने आयेगा उसपर कार्यवाही की जायेगी।