रायबरेली-प्रधानमंत्री पर अभद्र अमर्यादित टिप्पणी के वायरल वीडियो के मामले में भाजपा नेता ने थाने में दी तहरीर
वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर की जा रही है आगे की जांच पड़ताल एवं कार्यवाही: थाना प्रभारी
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। बीते रविवार की देर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार राज्य के मधुबनी विधानसभा की विधायक मैथिली ठाकुर के विरुद्ध अमर्यादित एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक युवक के द्वारा दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गये। उक्त वायरल दोनों वीडियो के विषय में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि दोनों वीडियो में दिख रहा यह शख्स स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत टांडा मजरे शेखपुर समोधा गांव का रहने वाला पंकज यादव पुत्र राजेंद्र यादव है। जिसके द्वारा उक्त दोनो वायरल वीडियो में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हे भद्दी भद्दी गालियाँ दी जा रही है, जो कि लोकतांत्रिक मर्यादा के विरुद्ध है। यही नहीं उक्त युवक के द्वारा बिहार राज्य के मधुबनी विधानसभा से विधायक मैथिली ठाकुर के विरुद्ध भी अमर्यादित टिप्पणी करते हुए उनके चरित्र पर कीचड़ उछाला जा रहा है। वहीं उक्त मामले को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं में आक्रोश भी देखने को मिला है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार को भाजपा आईटी सेल सह संयोजक मनीष गुप्ता के द्वारा स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं जनमानस के भारी आक्रोश के दृष्टिगत उक्त युवक पंकज यादव पर सख्त कानूनी कार्यवाही करने की बात कही गई है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि प्राप्त तहरीर और दोनों वायरल वीडियो को दृष्टिगत रखते हुए जांच पड़ताल कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

rexpress 