रायबरेली-अज्ञात कार ने बाइक सवार अधेड़ को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

रायबरेली-अज्ञात कार ने बाइक सवार अधेड़ को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशाखा फैक्ट्री के नजदीक रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही अज्ञात कार ने बाइक सवार अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घायल मोहम्मद जहीर पुत्र अब्दुल बसीर निवासी कुंदनगंज उम्र 55 वर्ष अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर से बछरावा की तरफ जा रहे थे, जैसे ही वह विशाखा फैक्ट्री के पास पहुंचा, तभी रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह हाईवे मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं टक्कर मारने के बाद कार सवार अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों के द्वारा निजी वाहन से घायल अधेड़ को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।