रायबरेली-दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

रायबरेली-दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

डलमऊ रायबरेली। थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका के भाई ने थाना डलमऊ में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2024 में नरेंद्र कुमार निवासी पूरे नन्ही मजरे करकसा थाना डलमऊ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि 12 मई 2026 को दहेज की मांग को लेकर पति व अन्य ससुरालीजनों ने महिला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान 17 मई को उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 104/2026 के तहत धारा 85/80(2) बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत डलमऊ पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी पति नरेंद्र कुमार को रायपुर टप्पा हवेली पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है