रायबरेली-किशोरो को मानसिक स्वास्थ्य जीवन कौशल, विकास एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
रायबरेली। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) रायबरेली में मानसिक स्वास्थ्य जीवन कौशल, विकास एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आवासित किशोरों को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों, तनाव एवं गुस्सा प्रबंधन, सकारात्मक सोच, जीवन कौशल विकास तथा शिक्षा एवं करियर के प्रति जागरूकता पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 शामिनी श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान एवं डा0 अरविन्द सिंह विभागाध्यक्ष, बी0एड0 विभाग फिरोज गांधी महाविद्यालय, रायबरेली के द्वारा कार्यक्रम के दौरान रोल प्ले, समूह चर्चा, आत्म-विश्लेषण एवं सहभागिता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे किशोरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी भावनाओं एवं समस्याओं को साझा किया। कार्यशाला की विशेषता यह रही कि इसमें किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके समग्र व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक पुनर्स्थापन पर विशेष बल दिया गया।परामर्शदाता द्वारा अपनाई गई सहानुभूतिपूर्ण एवं संवेदात्मक काउंसलिंग पद्धति द्वारा किशोरों के लिए अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुई। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, प्रभारी अधीक्षक राजकीय संप्रेक्षण गृह रन बहादुर वर्मा, मनुपेन्द्र श्रीवास्तव, परामर्शदाता सौरभ चौधरी, अमित विक्रम, पैरामेडिकल स्टाफ मधुबाला, एजूकेटर प्रिया सिंह, संगीत शिक्षक साधना शुक्ला, हाउस फादर राकेश कुमार, पी0एल0वी0 पवन कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

rexpress 