जनपद में गैस एजेंसियों का किया गया औचक निरीक्षण
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली;डीएम हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की आपूर्ति एवं वितरण में आ रही समस्याओं के निराकरण व उपभोक्ताओं को सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु समस्त उप जिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय निर्देशित किया गया कि एल०पी०जी० घरेलू गैस का वितरण प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर पहले बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को प्रथम एवं बाद में बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को क्रमिक रूप से बुकिंग के अनुसार रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए।

rexpress 