रायबरेली में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से हुई बेपटरी बाहरी दवाओं के भरोसे हो रहा मरीजों का इलाज

रायबरेली में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से हुई बेपटरी बाहरी दवाओं के भरोसे हो रहा मरीजों का इलाज

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली के राणा बेनी माधव बक्स सिंह जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बेपटरी होती नजर आ रही हैं। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को न तो समय पर उपचार मिल पा रहा है और न ही अस्पताल से आवश्यक दवाएं उपलब्ध हो रही हैं।
मरीजों और उनके तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल में दवाओं की भारी कमी है, जिसके चलते उन्हें बाहर से महंगी दवाएं और इंजेक्शन खरीदने पड़ रहे हैं। कई मामलों में तो डॉक्टर खुद ही बाहर से दवाएं मंगाने की सलाह दे रहे हैं, जिससे मरीजों की आर्थिक परेशानी और बढ़ गई है।
तीमारदारों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जिला अस्पताल की सेवाएं दिन-ब-दिन बद से बद्दतर होती जा रही हैं। आरोप है कि डॉक्टरों द्वारा मरीजों के प्रति लापरवाही बरती जा रही है और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
अस्पताल परिसर में बाहरी दवाओं का कारोबार भी खुलेआम चल रहा है, जिस पर प्रशासन की कोई रोक नहीं दिखाई दे रही है। इससे न सिर्फ मरीजों का शोषण हो रहा है, बल्कि सरकारी व्यवस्था की भी पोल खुल रही है।
मरीज और उनके परिजन इस स्थिति से बेहद परेशान हैं और प्रशासन से जल्द से जल्द सुधार की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें सरकारी अस्पताल में ही बेहतर और सस्ता इलाज मिल सके।