रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर ने लगाई फांसी, हुई मौत
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
हरचंदपुर रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पहरा खेड़ा मजरे जोहवाशर्की गाँव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि मृतक किशोर मनीष उर्फ मोनू पुत्र स्वर्गीय राजीव उम्र 14 वर्ष ने अपने घर के अंदर कमरे में पंखे के हुक से रस्सी का फंदा गले में लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय घर पर अन्य परिजन मौजूद नहीं थे। परिजनों को जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया और देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक मनीष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विदित हो कि मृतक मनीष के माता और पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। वही उसका एक छोटा भाई और तीन बहने हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

rexpress 