हिमाचल में बादल फटने से तबाही, अब तक हुई इतने लोगों की मौत,भारी नुकसान

हिमाचल में बादल फटने से तबाही, अब तक हुई इतने लोगों की मौत,भारी नुकसान

-:विज्ञापन:-

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 29 लोगों के मौत हो जाने की खबर सामने आ रही है. पिछले 3 दिनों से प्राकृतिक आपदा से घिरे मंडी जिला में 13 लोगों की मौत हो गई.

इसके बाद सोलन जिला में 7 लोगों के मौत होने की सूचना हैं. हिमाचल प्रदेश में तबाही की स्थिति लगातार वैसे ही बनी हुई है.

वहीं शिमला का भी हाल कुछ इसी तरीके का है.जानकारी मिली है कि शिमला के समरहिल इलाके में शिव मंदिर में भूस्खलन की वजह से बड़ा हादसा हो गया.

जिसमें 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका है. जानकारी के मुताबिक मंदिर पर पहाड़ टूटकर गिर पड़ा. जिसके बाद मलबे में करीब 30 लोग दब गए.
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है.

इस घटना के साथ-साथ मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि अगले 24 घंटे तक मानसून इसी प्रकार से रहेगा.भारी बारिश की वजह से नदियां,नाले अभी भी उफान पर हैं.
बता दें कि हिमाचल में बादल फटने और भूस्खलन से काफी ज्यादा नुकसान हो चुका है.