रायबरेली-क्विज़ प्रतियोगिता में कुल 10 बच्चे हुए चयनित

रायबरेली-क्विज़ प्रतियोगिता में कुल 10 बच्चे हुए चयनित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-विकास क्षेत्र दीनशाह गौरा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । यह प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक अध्ययनरत छात्र छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने ,वैज्ञानिक मनोवृति का विकास करने ,प्रयोग के विविध अवसर प्रदान करने तथा विज्ञान की प्रकृति प्रक्रियाओं और विधियों की सम्यक समझ विकसित किए जाने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है । शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस कार्यक्रम की व्यवस्था विद्यालय से लेकर जनपद स्तर पर बच्चों के अंदर निहित क्षमताओं को उभारने के लिए किया जाता है । विकास क्षेत्र के समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों से विद्यालय स्तर पर विजयी प्रतिभागियों ने  क्रिटिकल थिंकिंग ,टीमवर्क ,प्रतिस्पर्धा की भावना, आत्म विश्वास को बढ़ावा देने तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए सकारात्मक वातावरण के सृजन करने के उद्देश्य से प्रतिभाग किया । विकास क्षेत्र में 75 बच्चों ने उक्त कार्यक्रम में अपनी प्रतिभागिता दी जिसमें प्रारंभिक और द्वितीय चरण के उपरांत 5 बच्चे क्विज प्रतियोगिता हेतु तथा पांच बच्चे विज्ञान के मॉडल प्रतियोगिता हेतु चयनित किए गए । कार्यक्रम विकास क्षेत्र के एआरपी सौरभ सिंह तथा जनपद एसआरजी सुनील कुमार यादव के निर्देशन  में सम्पन्न हुआ। खण्ड शिक्षा अधिकारी गौरा सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम संचालित हुआ । श्री सिंह ने बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की । इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरकेश यादव , प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री अखिलेश कुमार, उदय राज ,मनीष कुमार दीक्षित अरुणेंद्र सिंह ,मनमोहन सिंह ,उमेश वर्मा रणवीर सिंह, प्रमोद कुमार, सुनीता यादव, प्रीति त्रिपाठी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।