रायबरेली-मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने किया ध्वजारोहण
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
स्वतंत्रता दिवस पर विकास भवन में शान से लहराया तिरंगा
रायबरेली- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुई है। हम सभी का दायित्व है कि उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र एवं समाज के विकास में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान दें।
इस अवसर पर विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rexpress 