रायबरेली-हरचंदपुर में चाऊमीन को लेकर हुआ विवाद चले लाठी डंडे,एफआईआर हुई दर्ज
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली में मामूली विवाद पर दुकानदार की डंडों से पिटाई, वीडियो वायरल
रायबरेली- के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामला खंड विकास कार्यालय स्थित तिराहे का बताया जा रहा है, जहां कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार की डंडों से पिटाई कर दी। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच ईंट और डंडे भी चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। मारपीट के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते रहे।
घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोग एक-दूसरे पर डंडों और ईंटों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी हरचंदपुर थानाध्यक्ष ने बताया है कि चाऊमीन को लेकर विवाद हुआ था एफआईआर दर्ज है दो नामजद है दो अज्ञात है जांच की रही है

rexpress 