रायबरेली-कार व स्कूटी की जोरदार टक्कर में दो घायल, एक गंभीर
कार सवार ने पेश की मानवता की मिसाल, दोनों घायलो को पहुंचाया अस्पताल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते सोमवार की देर रात चुरूवा पश्चिम गांव बाईपास पर शेखपुर समोधा चौराहे के निकट कार व स्कूटी की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें कार चालक के द्वारा मानवता की मिशाल पेश करते हुए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल स्कूटी सवार पुनीत कुमार पुत्र रामफेर उम्र 28 वर्ष अपने साथी अरविंद चौरसिया पुत्र राम सुमिरन चौरसिया उम्र 30 वर्ष निवासी शेखपुर समोधा स्कूटी पर सवार होकर उक्त चौराहे से चुरुवा की तरफ जाने के लिए मुड़ रहे थे। जैसे ही वह मुड़े, वैसे ही पश्चिम गांव की तरफ जा रहे कार सवार पवन पटेल पुत्र शांति स्वरूप निवासी फतेहपुर की कार से वह स्कूटी सवार दोनों लोग टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों हाईवे मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल कार सवार के द्वारा बिना किसी प्रकार की देरी किए इंसानियत की मिशाल पेश करते हुए अपनी कार से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात पुनीत की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 