रायबरेली कस्बे के मुख्य चौराहे पर युवक से मारपीट, पुलिस को आता देख भागे आरोपित

रायबरेली कस्बे के मुख्य चौराहे पर युवक से मारपीट, पुलिस को आता देख भागे आरोपित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली- कस्बे के मुख्य चौराहे पर दो युवकों में मारपीट का मामला देखने को मिला, जहां पुलिस को आता देख भागते हुए नजर आए, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मंगलवार की दोपहर 12:00 के आसपास कस्बे के मुख्य चौराहे पर सोमवार को एक युवक के साथ मारपीट की घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरोप है कि मलिकपुर सरैया गांव निवासी बाइक सवार विनोद को उसके ही गांव के कुछ युवकों ने घेरकर पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विनोद एक दुकान पर आम खरीद रहा था। किसी बात को लेकर पीछे से आए दूसरी युवक ने मार पीट शुरू कर दी। मुख्य चौराहे पर दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, विवाद का मुख्य कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने पर बूथ पर बैठे पुलिसकर्मी जब तक घटनास्थल पर पहुँचे। आरोपित मौके से फरार हो गए। मारपीट की घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।