रायबरेली सार्वजनिक स्थान पर शराब पार्टी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ वायरल

रायबरेली सार्वजनिक स्थान पर शराब पार्टी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत सार्वजनिक स्थान पर शराब पार्टी का एक वीडियो गुरुवार की सुबह इंटरनेट मीडिया बड़ी तेजी के साथ वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक स्थान पर कुछ लोगों के द्वारा खुले में की जा रही शराब पार्टी का नजारा देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियो के विषय में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वायरल वीडियो बीते बुधवार की देर शाम का कस्बे में स्थित रफी अहमद किदवई पार्क के प्रांगण का है। जहां पर कुछ लोग बैठकर शराब पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही वीडियो वायरल होने के पश्चात स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पार्क सार्वजनिक स्थान है और सुबह से लेकर शाम तक यहां लोगों एवं खेलने कूदने वाले बच्चों का जमावड़ा लगा रहता है। इस तरह से उक्त लोगों के द्वारा उक्त प्रांगण में इस तरह शराब पार्टी करना निंदनीय कृत्य है। वहीं उक्त वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होकर चर्चा का विषय बना हुआ है।फिलहाल वीडियो वायरल होने के पश्चात स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।