रायबरेली-ग्रामीणों द्वारा दबंग से बीच रास्ते पर माल वाहक ई रिक्शा खड़ा करने की शिकायत करना पड़ा महंगा

रायबरेली-ग्रामीणों द्वारा दबंग से बीच रास्ते पर माल वाहक ई रिक्शा खड़ा करने की शिकायत करना पड़ा महंगा

-:विज्ञापन:-

 

 

दबंग दबंगई दिखाते हुए गालीगलौज कर फौजदारी पर हुआ अमादा, वीडियो वायरल

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र की थुलेडी चौकी अंतर्गत थुलेडी गांव में ग्रामीणों द्वारा एक दबंग माल वाहक ई रिक्शा चालक को बीच रास्ते पर उसका रिक्शा खड़ा करने को लेकर मना करना तब महंगा पड़ गया, जब दबंग रिक्शा चालक अपने परिवार समेत ग्रामीणों से गालीगलौज करते हुए फौजदारी पर आमादा हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो गया। उक्त वायरल वीडियो के विषय में जब  पड़ताल की गई तो पता चला कि दबंग मालवाहक ई रिक्शा चालक स्थानीय गांव का रहने वाला संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ मौर्य है। जो अपने मालवाहक ई रिक्शा को गांव के निकलने वाले राहगीरों के आम रास्ते पर अपने घर के सामने बीचो-बीच में खड़ा कर देता है। जब स्थानीय निवासी ओंकार मौर्य, धर्मराज मौर्य, लकी शुक्ला सहित अन्य लोगों के द्वारा उस दबंग मालवाहक ई रिक्शा चालक से अपना रिक्शा कहीं और खड़ा करने की बात कही गई तो, वह फौजदारी पर आमादा हो गया। इसके पश्चात उसकी पत्नी भी मौके पर पहुंच गई, जो की वायरल वीडियो में साथ तौर पर दिख रहा है और वह भी गालीगलौज करते हुए विवाद करने पर आमादा हो गई। उक्त दबंग मालवाहक ई रिक्शा चालक द्वारा किए गए इस घटनाक्रम का वीडियो ग्रामीणों ने अपने फोन के कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और घटना की शिकायत चौकी पर पहुंचकर पुलिस से भी की है। वही इस मामले में चौकी प्रभारी राहुल चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल कर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।