रायबरेली-दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, लाखों के आभूषण लूटकर फरार

रायबरेली-दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, लाखों के आभूषण लूटकर फरार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में बुधवार देर शाम बेखौफ बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया और व्यापारियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, सर्राफा व्यवसायी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और विरोध करने पर गोली मार दी। गोली लगने से व्यापारी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश उनके पास मौजूद लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल व्यापारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है तथा बदमाशों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।
दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।