रायबरेली टाटा मैजिक की टक्कर से पति-पत्नी व बेटी नहर में गिरे, वाहन छोड़कर चालक हुआ फरार
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
चंदापुर रायबरेली- थाना क्षेत्र के मुरैनी गांव के पास मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में एक परिवार नहर में जा गिरा। हादसे में पति-पत्नी और उनकी 5 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाली टाटा मैजिक का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मऊ बाजार निवासी मुमताज अली उम्र 25 वर्ष पुत्र सखावत अली अपनी पत्नी रोशनी उम्र 23 वर्ष व 5 वर्षीय बेटी के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सहित नहर में गिर गए। हादसे के बाद मैजिक चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को नहर से बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंची चंदापुर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। फरार मैजिक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

rexpress 