रायबरेली-गैंगस्टर अधिनियम के चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-गैंगस्टर अधिनियम के चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 30 मार्च 2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के डबल फाटक से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 65/2026 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के वांछित चार अभियुक्तगण 1.जितेंद्र बावरिया पुत्र हेमचंद्र 2.मंजू पत्नी जितेंद्र बावरिया निवासी नागलजमालपुर खोल रेवाड़ी हरियाणा हाल पता गुरु नानक पार्क के पास सेक्टर 3 बल्लभगढ़ फरीदाबाद हरियाणा, 3.नीरज बावरिया पुत्र कालीचरन 4.कृष्णा पत्नी नीरज बावरिया निवासीगण कुराली तिगांव फरीदाबाद हरियाणा हालपता आदर्श नगर बल्लभगढ़ फरीदाबाद हरियाणा को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त में जितेंद्र, मंजू, नीरज उपरोक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इनके विरुद्ध जनपद के कई थानों पर विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं।