रायबरेली-नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
हरचंदपुर रायबरेली। वादिनी द्वारा थाना हरचंदपुर पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि दिनांक 22 मार्च 2026 को विजयकांती पत्नी प्रदीप मौर्या निवासिनी ग्राम हरचंदपुर थाना हरचंदपुर जिला रायबरेली वादिनी की नाबालिक पुत्री को अपने साथ अपनी ससुराल ग्राम हरचंदपुर ले गई थी। जहां पर विजयकांती के पति प्रदीप मौर्या पुत्र विनोद मौर्य द्वारा उसकी पुत्री के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हरचंदपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 76/2026 धारा 70(2)/351(3) बीएनएस व 3/4(2) पास्को एक्ट अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हरचंदपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 1 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना स्थानीय पर उक्त मुकदमा अपराध संख्या के वांछित अभियुक्त प्रदीप मौर्या पुत्र विनोद मौर्य निवासी ग्राम हरचंदपुर थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक हरिकेश सिंह, आरक्षी रत्नेश कुमार, महिला आरक्षी मोनिका की महती भूमिका रही।

rexpress 