रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ महिला ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, हालत गंभीर

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ महिला ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:-ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई गांव में शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 3:00 बजे के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त अधेड़ महिला कुसुम पत्नी राजेश उम्र 55 वर्ष निवासी हरदोई ने शुक्रवार के दोपहर संदिग्ध में परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, हालत बिगड़ती देख परिजनों के द्वारा इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक भावेश यादव के द्वारा गंभीर हालत में उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल कर दिया गया है। इस बाबत डॉक्टर भावेश यादव ने बताया कि महिला ने विषाक्त तो पदार्थ का सेवन किया है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे उच्च उपचार हेतु उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।