रायबरेली:सेक्रेटरी-प्रधान की लापरवाही से बदहाल सामुदायिक शौचालय
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, ग्रामीणों में रोष
रायबरेली जिले के डलमऊ ब्लॉक के रायपुर टप्पा हवेली गांव में भ्रष्टाचार की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। यहां लाखों रुपये की लागत से बनाए गए सामुदायिक शौचालय का हाल बद से बदतर है। उपयोग के लिए बने इस शौचालय का दुरुपयोग और अनदेखी साफ दिखाई दे रही है।
ग्रामीणों के अनुसार शौचालय में मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि पिछले एक महीने से अधिक समय से पानी की मोटर खराब पड़ी है, जिससे शौचालय पूरी तरह बेकार हो चुका है। पानी की व्यवस्था न होने के कारण लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं और यह केवल शोपीस बनकर रह गया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि न तो ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही ग्राम प्रधान कोई सुध ले रहे हैं। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सुविधा का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कागजों में विकास दिखाया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग हो सके और ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

rexpress 