रायबरेली-सेक्रेटरी सुषमा वर्मा ने चहेती फर्मो पर कराया भुगतान,आखिर किसकी है फर्म?
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
डलमऊ ब्लॉक में विकास पर सवाल, कागजों में खर्च हुआ बजट, ज़मीन पर नहीं दिखा काम
रायबरेली में विकास कार्यों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सरकार जहां ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर गंभीर होने का दावा कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। मामला डलमऊ ब्लॉक का है, जहां विकास कार्य कागजों तक सीमित रहने के आरोप सामने आए हैं।
जानकारी के मुताबिक, डलमऊ ब्लॉक में तैनात सेक्रेटरी सुषमा वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने विकास कार्यों के नाम पर बजट का भुगतान चुनिंदा फर्मों को किया। आरोप है कि अधिकतर भुगतान “चंद्रा इंटरप्राइजेज” नाम की फर्म के माध्यम से किया गया, जिससे पूरे मामले पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस अनुपात में विकास कार्यों के लिए बजट खर्च दिखाया गया है, उस हिसाब से जमीनी स्तर पर काम नजर नहीं आ रहा है। गांवों में बुनियादी सुविधाएं आज भी अधूरी हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब कागजों में विकास कार्यों पर भारी खर्च दिखाया गया है, तो धरातल पर उसका असर क्यों नहीं दिख रहा? क्या यह प्रधान की मनमानी है या फिर सेक्रेटरी की लापरवाही, या फिर कहीं न कहीं भ्रष्टाचार की गंध है?
फिलहाल यह मामला जांच का विषय बनता जा रहा है। अगर निष्पक्ष जांच होती है तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

rexpress 