रायबरेली-डलमऊ रेंज में तैनात वन दरोगा आशीष मौर्या का ठेकेदारों पर आशीर्वाद!
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-डलमऊ रेंज के अंतर्गत वन विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। क्षेत्र में कथित तौर पर हो रही अवैध पेड़ों की कटान को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि बिना परमिट के खुलेआम हरियाली पर आरा चलाया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय अनजान बने हुए हैं।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि डलमऊ रेंज के वन दरोगा आशीष मौर्या को अवैध कटान की जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर लगातार मिल रही सूचनाओं के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से सख्त कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं।
ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कटान का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे हरियाली पर संकट गहराता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि कुछ ठेकेदारों को कथित संरक्षण मिलने के कारण लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते अवैध कटान पर अंकुश नहीं लगाया गया तो क्षेत्र की हरियाली को अपूरणीय क्षति पहुंच सकती है।
अब देखना यह होगा कि वन विभाग के उच्च अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर जांच कराते हैं या फिर अवैध कटान का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।
डलमऊ रेंज क्षेत्र में लगातार हो रही कथित अवैध कटान ने वन विभाग की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

rexpress 