रायबरेली-तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से युवक की इलाज के दौरान मौत, मचा कोहराम

रायबरेली-तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से युवक की इलाज के दौरान मौत, मचा कोहराम

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

महाराजगंज रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज़ रफ़्तार अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की मौत की जानकारी होते ही परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया। मंगलवार सुबह महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मकरंदपुर मजरे जमुरांवा गांव निवासी सचिन पुत्र जगदेव 18 वर्ष बाइक से रायबरेली की तरफ से महराजगंज आ रहा था, कि मिल एरिया थाना क्षेत्र के हरदासपुर शारदा नहर पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों व पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल सचिन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने वाले कार सवार मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों समेत गांव में कोहराम मच गया। मिल एरिया थाना प्रभारी विंध्य विनय ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।