रायबरेली - अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, रेफर

रायबरेली - अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, रेफर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सारीखेड़ा गांव के पास अज्ञात कार की जोरदार टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार युवक मोहम्मद साहिल पुत्र वाहिद अली निवासी रामपालगंज मजरे नीमटीकर, जो की अपनी बाइक से उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए चुरूवा गांव से किसी काम को निपटाकर वापस अपने गांव रामपालगंज मजरे नीमटीकर आ रहा था। जैसे ही वह सारी खेड़ा गांव के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही टक्कर मारने के बाद कार चालक मय वाहन सहित मौके से फरार हो गया।