यमुना के जलस्तर में हुई थोड़ी कमी, पांच दिनों तक लगातार बारिश के आसार

दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की-हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दिल्ली वालों को बारिश से राहत नही मिलने वाली है। दिल्ली में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है। यमुना का जलस्तर धीरे- धीरे कम हो रहा है, जलस्तर कम होने से कई सड़कों से पानी कम हो रहा, जिस वजह से दिल्ली वासियों को बाढ़ से थोड़ा राहत मिली है पर अभी भी कई इलाकों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है।
यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में अभी भी बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। जलभराव की स्थिति के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में आज सुबह 8 बजे यमुना नदी का जलस्तर 206.02 मीटर दर्ज किया।



