रायबरेली - किसान के ऊपर हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली - किसान के ऊपर हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

महराजगंज, रायबरेली- थाना क्षेत्र में एक किसान पर घर में घुसकर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार जेल भेज दिया गया है। यह घटना बीते दिनों क्षेत्र के हिलहा गांव में हुई थी। घायल किसान पवन बाजपेई की पत्नी ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। उन्होंने गांव के बृजेश कुमार पाण्डेय उनके बेटों अनुज व अभिषेक पाण्डेय समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हमले का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में कार्यवाही की मांग पर जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना के दो आरोपी लालगंज गांव के पास खड़े हैं। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक त्रियुगीनारायण तिवारी, उपनिरीक्षक रोहित और हमराही पिंटू यादव व कांस्टेबल गौरव कुमार की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बृजेश कुमार पाण्डेय और उनके बेटे अनुज कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है।कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।