रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के पवन नमकीन के पास दो गुटों में जमकर हाथापाई,वीडियो वायरल

रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के पवन नमकीन के पास दो गुटों में जमकर हाथापाई,वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली में मामूली कहासुनी के बाद दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पवन नमकीन के सामने मामूली कहासुनी के बाद दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सड़क पर हुए हंगामे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि कुछ लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के पवन नमकीन के सामने की बताई जा रही है।