रायबरेली-सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों का भुगतान न होने से नाराजगी
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी और जल्द किया जाए भुगतान
31 मार्च को सेवानिवृत्त शिक्षकों का नहीं किया गया अभी तक जीपीएफ का भुगतान
रायबरेली।
31 मार्च को सेवानिवृत्त होने के बाद भी अभी तक शिक्षकों के देयकों का भुगतान न होने पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को चक अहमदपुर के कम्पोजिट विद्यालय में हुई मासिक बैठक में शिक्षकों ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से जल्द से जल्द शिक्षकों का भुगतान कराए जाने की मांग की। मासिक बैठक की अध्यक्षता सरंक्षक समर बहादुर सिंह ने की। वहीं, इस मुद्दे को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से भी मुलाकात की।
जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि मार्च 2026 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों में अभी तक किसी के भी देयकों का भुगतान नहीं किया गया है जबकि अधिकारियों ने कहा था कि जल्द ही देयकों का भुगतान करा दिया जाएगा। ब्लॉकों से फाइलों के आने के बाद में भुगतान की प्रक्रिया तेजी से कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ व अन्य मदों का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर देयकों का भुगतान नहीं किया जाएगा तो जल्द ही उच्चाधिकारियों से मिलकर इस मामले का निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी अगर जल्द ही जीपीएफ व अन्य देयकों का भुगतान नहीं करते हैं तो शिक्षकों के हित में धरना दिया जाएगा।
जिला महामंत्री ने कहा कि जनपदीय कार्य समिति का त्रैवार्षिक अधिवेशन/ चुनाव को सम्पन्न कराने को लेकर भी चर्चा की। जिला कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह ने शिक्षक सम्मान समारोह के आयोजन से संबंधित आय व्यय के विवरण का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष उत्तम कुमार, विक्रमादित्य सिंह, जिला प्रवक्ता सुनील यादव, लाल बहादुर, उमाशंकर, अजय कुमार यादव, सुरेश सिंह, दीपक कुमार, हरिकेश बहादुर, राजेश यादव, सुरेश सिंह, संदीप यादव, उमेश श्रीवास्तव, नीलम, मंजूलता, सुनीता सिंह, शिव कुमार सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, संजीक कुमार श्रीवास्वत, सैयद खुर्शीद, राकेश कुमार, चंद्रप्रकाश, शिव बालक, राम लखन मंत्री, गयामणि लाल, कुसुम चंद्र, अब्दुल हलीम, रमेश कुमार, सूर्य प्रकाश आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

rexpress 