रायबरेली-नारी शक्ति वंदन सम्मेलन" का किया गया सजीव प्रसारण

रायबरेली-नारी शक्ति वंदन सम्मेलन" का किया गया सजीव प्रसारण

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को शासन के निर्देशों के अनुपालन में थाना बछरावां के मिशन शक्ति केंद्र पर "नारी शक्ति वंदन सम्मेलन" का गरिमामयी आयोजन किया गया। जिसमें लैपटॉप और स्पीकर के माध्यम से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक संबोधन का सीधा प्रसारण सुनिश्चित किया गया। इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति एवं एंटी-रोमियो टीम के साथ स्थानीय महिलाओं व नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिससे उन्हें महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में नई ऊर्जा व प्रेरणा प्राप्त हुई। यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान और उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक अत्यंत सार्थक और प्रभावशाली प्रयास सिद्ध हुआ।