रायबरेली-थाना परिसर में दिखा पागल सियार का आतंक, सिपाही व कुत्ते के बच्चों को बनाया निशाना, वीडियो वायरल

रायबरेली-थाना परिसर में दिखा पागल सियार का आतंक, सिपाही व कुत्ते के बच्चों को बनाया निशाना, वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बे में घूम रहे एक पागल सियार का वीडियो शुक्रवार की देर शाम बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। उक्त वीडियो के विषय में जब पड़ताल की गई तो पता चला यह वीडियो थाने की बाउंड्री वाल के पीछे स्थित मार्केट के आसपास का है। जहां पर खुलेआम एक पागल सियार घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। वही जब वीडियो के विषय में अत्यधिक जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि उक्त सियार के द्वारा उक्त जगह पर घूमने से पूर्व थाना परिसर के अंदर घुसकर थाने परिसर में मौजूद कुत्ते के कुछ बच्चों को निशाना बनाते हुए एक दो को मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं जब उन कुत्ते के बचे हुए बच्चों को बचाने के लिए स्थानीय थाने में तैनात आरक्षी मनोज कुमार यादव पहुंचे, तो पागल सियार के द्वारा उनके ऊपर भी हमला कर दिया गया। जिससे वह घायल हो गए। वहीं घायल अवस्था में उनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में किया गया है। उसके बाद थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों के द्वारा लाठी डंडे लेकर उस पागल सियार को थाना परिसर से बाहर किया गया। परंतु उक्त पागल सियार का वीडियो वायरल होने के पश्चात कस्बे वासियो में दहशत का माहौल व्याप्त है और लोग उक्त पागल सियार के आतंक से अपने आप को सुरक्षित करने के लिए घरों में कैद नजर आ रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि वन विभाग के द्वारा तत्काल कस्बा वासियों की इस समस्या को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करनी चाहिए नहीं तो कोई बड़ी घटना घट सकती है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर सुर्खियां बटोर रहा है।