रायबरेली-बाइक खड़ी करने को लेकर विपक्षियों ने पीड़ित से की मारपीट, पीड़ित ने थाने में की शिकायत

रायबरेली-बाइक खड़ी करने को लेकर विपक्षियों ने पीड़ित से की मारपीट, पीड़ित ने थाने में की शिकायत

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जहांगीराबाद गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान विपक्षियों ने बाइक खड़ी करने को लेकर पीड़ित से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित मुकेश पुत्र रामनाथ निवासी प्याम खेड़ा पोस्ट गूढा थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली में स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि प्रार्थी उपरोक्त पत्ते का मूल निवासी है। दिनांक 25 मार्च 2026 को प्रार्थी ग्राम जहांगीराबाद निवासी प्रेमा पत्नी रमेश के यहां मुंडन कार्यक्रम में सम्मिलित होने आया था। प्रार्थी की बाइक सड़क किनारे खड़ी थी, तभी दोपहर करीब 2:30 बजे विपक्षी चैन बाबू पुत्र राम प्रकाश एवं राम प्रकाश पुत्र गयादीन निवासी जहांगीराबाद ने प्रार्थी को गाली देते हुए कहा कि यहां से बाइक हटाओ, प्रार्थी ने विपक्षी से कहा कि गाली क्यों दे रहे हो, इतने में भी विपक्षी चैन बाबू ने प्रार्थी को लाठी डंडो से बुरी तरह पीट दिया। जिससे प्रार्थी का दाहिना हाथ फेक्चर हो गया, तभी घटना के बाद विपक्षी ने लोगों के दबाव में आकर प्रार्थी का इलाज कराने के लिए कहा था। दिनांक 26 मार्च 2026 सुबह करीब 9:30 बजे जब प्रार्थी विपक्षी के घर गया, तो प्रार्थी ने कहा मेरा इलाज कर दो चलकर, तभी विपक्षी दोबारा लाठी डंडा लेकर प्रार्थी को मारने दौड़ा, तभी बीच बचाव करने के लिए आई आरती पत्नी शिवकुमार निवासी नौपुरा थाना बछरावां एवं लक्ष्मीकांत पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम प्याम खेड़ा पोस्ट गूढा को भी विपक्षीयो ने मारा पीटा, तभी प्रार्थी के द्वारा घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस में प्रार्थी गणों की मदद की है। इसके पश्चात प्रार्थी गणों ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। वही प्रार्थना पत्र के आधार पर घायलों का इलाज व मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।