रायबरेली-वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, 5 लुटेरे गिरफ्तार

रायबरेली-वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, 5 लुटेरे गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली में पुलिस की सतर्कता के चलते वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों—नसीराबाद और बछरावां में हुई, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच आमना-सामना हुआ।
मुठभेड़ के दौरान बदमाश सूरज और मार्को उर्फ अभिनंदन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए। दोनों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके तीन अन्य साथियों—मनीष, पिंटू और अनिकेत को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी बदमाश एक अंतर्जनपदीय गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं, जो लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक ईको स्पोर्ट कार, एक बाइक, तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। इससे साफ है कि गिरोह किसी बड़ी वारदात की फिराक में था।
घटना की जानकारी देते हुए एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को संदिग्ध वाहनों की सूचना मिली थी, जिसके बाद चेकिंग के दौरान बदमाशों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए और सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गैंग ने किन-किन घटनाओं को अंजाम दिया है।